• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में चारपहिया वाहन व बाइक में टक्कर, एक घायल।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

फांसीदेवा के सयदाबाद में चारपहिया वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आज एक चारपहिया वाहन घोषपुकुर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक बाइक ने चारपहिया वाहन में टक्कर मार दी। जिससे बाइक का कचुमर निकल गया। साथ ही बाइक सवार भी घायल हो गया। घायल को बरामद कर पहले विधाननगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ते देख उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त में ले लिया है। विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *