सारस न्यूज, ठाकुरगंज।
दार्जिलिंग जिले के खोरीबाड़ी प्रखंड में स्थित अधिकारी रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव को लेकर,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने रेल अधिकारी को सौंपा मांग पत्र, कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, कंचन कन्या एक्सप्रेस, बालूरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस, कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस, पहाड़िया साप्ताहिक ट्रेन,की ठहराव की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा।
उक्त बातों की जानकारी देते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, दार्जिलिंग जिला परिषद पार्थ मैत्रा व अन्य ने बताया कि अधिकारी दार्जिलिंग जिले के खोरीबारी ब्लॉक में मुख्य रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन होकर लंबी दूरी की कई ट्रेनें गुजरती हैं। इस स्टेशन पर सीट आरक्षण की व्यवस्था है लेकिन दुर्भाग्य से इस स्टेशन पर कोई भी ट्रेन नहीं रुकती है, इसलिए इस क्षेत्र के बहुत से लोग टिकट आरक्षित कराते हैं लेकिन उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशन पर जाना पड़ता है। इस दुर्दशा को खत्म करने के लिए आज हम सभी सोमवार 28 अगस्त को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की खोरीबाड़ी शाखा ने अधिकारी रेलवे स्टेशन पर अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कुछ-कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को ठहराव की विशेष मांग की गई। इन ट्रेनों में दिल्ली और दक्षिण की ट्रेनों के साथ बालुरघाट, कटिहार, कोलकाता, पुरी, दीघा के नाम शामिल हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने इन ट्रेनों के तत्काल ठहराव की मांग की है। अगले एक महीने के बाद रेलवे द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा दोबारा संपर्क किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, दार्जिलिंग जिला परिषद, पार्थ मैत्रा, सुब्रत रक्षित, जिवेन बागची, बाबुल चंद्र घोष, प्रशांत दास उपस्थित थे। वहीं इस कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्र के विभिन्न वाहनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी ज्ञापन सौंपने के इस कार्यक्रम में भाग लिया।
