Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अन्य दलों को छोड़कर 400 लोगों ने ली तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी : मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के करीब 400 लोगों ने अपने दलों को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पापिया घोष व अन्य कार्यकर्ता ने पार्टी का झंडा थमाकर उनलोगों का स्वागत किया। इस संबंध में खोरीबाड़ी तृणमूल कांग्रेस के सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि बिन्नाबाड़ी एमएसके स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से करीब 400 लोगों को तृणमूल कांग्रेस में शामिल किया गया। शामिल होने वाले इन सभी सदस्यों को हाथों में दलीय झंडा थमाकर तृणमूल कांग्रेस में स्वागत किया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार व भाजपा के वरीय नेताओं ने विकास के नाम पर जनता को सिर्फ धोखा दिया है। वहीं मां, माटी, मानुष की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बिना भेदभाव के सभी के लिए काम करती है। इसलिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता राज्य सरकार के कार्यों से प्रेरित होकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा यह सिलसिला चलता रहेगा। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव की तरह पंचायत पर भी तृणमूल कांग्रेस का ही पल्ला भारी रहेगा। जबकि आगामी पंचायत सभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गयी है। राजनीतिक पार्टीयों ने पंचायत पर कब्जा करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन इन राजनीतिक दलों का मेहनत करना कोई लाभ नहीं होगा। क्योंकि पंचायत पर तृणमूल कांग्रेस की कब्जा होगा। उन्होंने कहा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता अपने पार्टियों को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं और आज 400 नेता व कार्यकर्ताओं ने पार्टियों को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। कहा कि राज्य सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस मौके पर जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पापिया घोष, खोरीबाड़ी सचिव दिलिप सिंह, बिन्नाबाड़ी अंचल अध्यक्ष सागर मालाकार, छोटन किस्कू, काजल घोष उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *