• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के दौरान बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार।

भारत में अवैध रूप से प्रवेश करते समय एक बांग्लादेशी युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद शरीफ हुसैन (28 वर्ष) है। वह बांग्लादेश के कोमिला जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फांसीदेवा ब्लॉक के चटहाट इलाके के भीमगंज गांव में एक युवक को ग्रामीणों ने घूमते देखा। जिस पर ग्रामीणों का शक हुआ। इसके बाद युवक से ग्रामीणों ने पूछताछ किया तो बांग्लादेशी होने का शक हुआ। बाद में ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर फांसीदेवा थाने की पुलिस को इसकी सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गयी। आज आरोपी युवक को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। हलाकि, युवक बांग्लादेश से नदी पार कर भारत आया है या इसके पीछे कोई और गिरोह शामिल है। फांसीदेवा पुलिस इन सब बात का पता लगाने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *