• Sat. Feb 28th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आचार्य तूलसी डाईग्नोस्टीक सेंटर बागडोगरा द्वारा निःशुल्क वेक्सीन एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का उद्घघाटन किया गया

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

आचार्य तूलसी डाईग्नोस्टीक सेंटर बागडोगरा द्वारा निःशुल्क वेक्सीन एवं स्वास्थ्य जाच शिविर का उद्घघाटन किया गया। इस शिविर में सप्ताह ब्यापी वेक्सीन प्रतिदिन 330 लोगो को दिया जायेगा। साथ ही साथ आ रहे लोगों का मुफ्त में दांत परिक्षण, नेत्र परिक्षण ,ब्लड सूगर, यूरीक एसीड ,ब्लड प्रेसर की भी जांच की गई।इस शिवीर का उद्घघाटन तृणमूल जिला अथ्यक्ष श्री मति पापीया घोष ने किया।

इस मौके पर हिन्दी प्रकोष्ठ नक्सलबाड़ी ब्लाक 1 के अध्यक्ष अंबुज कुमार राय, प्रोफेसर माजिद मियां, ब्लाक युवा सचिव हितेश शर्मा, महिला ब्लाक अध्यक्ष पद्ममा दे राय,गोल्डी सिंह के अलावा तृणमूल कांग्रेस के सभी नेता उपस्थित रहे। आचार्य तुलसी डाईग्नोस्टीक सेंटर के प्रमुख बोथराज बोथरा जी ने बताया कि पूरे भारत में उनकी 300 शाखाएं हैं जहां रोगियों का चेकअप काफी कम मूल्यों मे अत्याधुनिक मशीनों द्वारा किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *