Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्तर भारत में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, बागडोगरा एयरपोर्ट पर विमान सेवा बुरी तरह प्रभावित।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

रविवार से ही सिलीगुड़ी सहित पूरे उत्तर बंगाल में मौसम का मिजाज बड़ी तेजी से बदला है। हो रही भारी बारिश की वजह से यहां जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं विमान सेवा पर भी भारी असर पड़ा है। सबसे बुरा प्रभाव विमान परिसेवा पर देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बागडोगरा एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह 11 बजे तक एक भी फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो पाई थी। जबकि इस समय तक तीन से चार फ्लाइट की लैंडिंग हो जाती थी।

बागडोगरा एयरपोर्ट के आधिकारिक सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बारिश के कारण बागडोगरा एयरपोर्ट पर दृश्यता की काफी कमी है। इसी कारण से फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी। बताया गया कि रविवार से ही बारिश हो रही है जो सोमवार को भी सुबह से लगातार जारी है। सुबह 11:00 बजे तक 3-4 फ्लाइट की लैंडिंग हो जाती थी, लेकिन अभी तक कोई फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी है। बताया गया कि अगर मौसम में सुधार होता है, तो फ्लाइट के लैंड और टेक आफ किए जाने की संभावना है।

एयरपोर्ट के सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अभी जो मौसम की स्थिति है इसे देखते हुए और फ्लाइट लैंड करने की संभावनाएं काफी कम है। मिली जानकारी के अनुसार आमतौर पर बागडोगरा एयरपोर्ट पर 60 से 62 विमानों की आवाजाही होती है। रविवार को 58 फ्लाइट मूवमेंट है, जिसमें 21 यहां लैंड की थी, तथा वही 37 फ्लाइट यहां से टेक ऑफ की थी। मिली जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह शनिवार को भी बागडोगरा एयरपोर्ट पर  29 में से 21 विमानों की लैंडिंग हुई थी और 21 ने ही यहां से टेकऑफ किया था। इस तरह से कुल 42 विमानों की आवाजाही हुई। जबकि 8 फ्लाइट रद्द रही। विमान सेवा रद्द होने की वजह से बागडोगरा एयरपोर्ट से यात्रियों को मजबूरन वापस होना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि सिलीगुड़ी समेत पूरे उत्तर बंगाल में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *