• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधाननगर थाने की पुलिस ने एक दिन के अंदर बाइक चोर को किया गिरफ्तार, बाइक भी बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रधान नगर थाने की पुलिस ने बाइक चोरी के महज 24 घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद कर लिया है। साथ ही बाइक चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बाइक चोर का नाम पार्थो मल्लिक है।

बताया गया कि 19 मार्च की रात को नेताजी नगर के नया बस्ती इलाके के एक घर से बाइक चोरी हो गई थी। जिसकी प्राथमिकी 20 मार्च को प्रधान नगर थाने में दर्ज हुई। दर्ज शिकायत के आधार पर प्रधान नगर थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने महज एक दिन के अंदर चोरी की घटना को सुलझा लिया। बीती रात प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने सर्किट हाउस मस्जिद मोड़ के पास से एक युवक को बाइक के साथ पकड़ा। युवक से पूछताछ में पुलिस की टीम को पता चला कि बाइक चोरी की है। जिसकी शिकायत एक दिन पहले थाने में दर्ज कराई गई है। इसके बाद पुलिस बाइक के युवक को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *