सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
असम में तस्करी करने से पहले न्यूजलपाईगुड़ी (एनजेपी) थाने की पुलिस ने चार मवेशियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अशरफुल हक और अनारुल हक हैं। बुधवार को दोनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को गुप्त सूत्रों के आधार पर एनजेपी थाने की पुलिस ने फूलबाड़ी टोल गेट के सामने अभियान चलाया और एक पिकअप वैन को जब्त किया। तलाशी के दौरान पिकअप वैन से 4 मवेशी लदा पाया गया। इसके बाद मवेशियों को जब्त करते हुए उक्त दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मवेशियों को बिहार से असम ले जाया जा रहा था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।