• Tue. Dec 9th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एनजेपी पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

फूलबाड़ी के एक कंपनी से बीच-बीच में प्लास्टिक की बोरियों में रखा अनाज चोरी हो रहा था। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी एनजेपी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आलिया मोहम्मद बताया गया है।

जानकारी के अनुसार 25 मई को 60 बोरी अनाज की बोरी चोरी हुई थी। घटना के तुरंत बाद कंपनी के अधिकारियों ने एनजेपी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उस शिकायत के आधार पर एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने जांच अभियान शुरू की।

जिसके बाद शनिवार रात को पुलिस को कामयाबी मिली। एनजेपी के स्वोभिटा से आलिया मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के घर से चोरी के 21 बोरी अनाज बरामद किया गया। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *