• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एनजेपी पुलिस ने पूजा से पहले आग्नेयास्त्र के साथ एक बदमाश को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

एनजेपी पुलिस ने पूजा से पहले आग्नेयास्त्र के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मेहबूब खान है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोटियाकाली इलाके में एक युवक आगेयास्त्र के साथ घूम रहा है। इसके बाद एनजेपी थाने की पुलिस ने अभियान चलाया और देशी पिस्तौल और एक राउंड कारतूस के साथ उक्त युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पर कई असामाजिक कार्य करने का आरोप है। वह देशी पिस्तौल बेचने की इरादे से इलाके में घूम रहा था। मंगलवार आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *