• Wed. Dec 17th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कंचनजंघा स्टेडियम मैदान को नष्ट करना बंद करें : शंकर घोष।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

शहर के भाजपा विधायक शंकर घोष ने शनिवार को कंचनजंघा स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने शिकायत की कि कंचनजंघा स्टेडियम का रखरखाव नहीं हो रहा है और इसके अलावा सिलीगुड़ी नगर निगम राजनीतिक कारणों से स्टेडियम का इस्तेमाल कर इसे नुकसान पहुंचाया जा रहा है। विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि शहर के मेयर ने स्टेडियम के निर्माण को लेकर बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन राज्य सरकार के पास इसे लागू करने के लिए पैसे नहीं है। विधायक ने यह भी शिकायत की सिलीगुड़ी के इंडोर स्टेडियम को भी लापरवाही के कारण बंद कर दिया गया है। विधायक ने कहा जहाँ दूसरे शहरों में मैदानों में खेल खेला जाता है और यहां राजनीतिक उद्देश्यों से मैदानों का इस्तेमाल किया जाता है। बताते चलें कि मुख्यमंत्री ने 21 फरवरी को सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में भाषा दिवस के अवसर पर राजनीतिक सभा आयोजित किया था। सभा आयोजन के लिए पूरे मैदान में बड़े पैमाने पर पंडाल बनाया गया था, जिसके कारण मैदान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। लगभग एक महीने बाद भी मैदान स्थिति नहीं बदली है। जिसके कारण भाजपा विधायक शंकर घोष ने रोष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *