• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कल खुलेगा माँ दुर्गा का पट, भक्तों को दर्शन देंगी माँ।

चंदन मंडल, सारस न्यूज़, खोरीबाड़ी।

खोरीबाड़ी: चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है…, प्रेम से बोलो, जय माता दी… आदि भक्ति गानों से सिलीगुड़ी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चहुंओर गूंज रहा है। पूजा पंडाल भी तैयार हो चुका है। नवरात्र के कल रविवार को महासप्तमी के दिन मां दुर्गा का पट खुल जायेगा। इसके साथ ही माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ने लगेगी। दुर्गा माता की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पूजा पंडालों की भव्यता देखते ही बन रही है। चहुंओर माता के गीत से वातावरण गुंजायमान हो रहा है। पूजा पंडालों के अलावा मंदिरों में माता की स्थापित प्रतिमा के मंदिरों में जयकारा से वातावरण भक्तिमय हो गया है। सुबह-शाम माता के पूजा में भक्तों की भीड़ मंदिरों में लगी रहती है। संध्या के समय आकर्षक लाइटों से पूजा स्थलों की सुदंरता देखते ही बनती है। माता के दर्शन को सप्तमी के दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है। अष्टमी व नवमी के दिन भक्तों की भीड़ अधिक होती है। पूजा के दौरान आने वाले भक्तों की सुरक्षा को लेकर पूजा समिति के अलावा पुलिस प्रशासन सक्रिय हैं।

पूजा पंडाल में लोगों की उमड़ रही भीड़, जमकर हो रही खरीदारी:-

पूजा पंडाल देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। शारदीय नवरात्र की खुशी में बच्चे सभी सरोबर है। वहीं पूजा को लेकर बाजारों में देर रात तक लोग त्यौहार की अंतिम खरीददारी में जुटे हुए हैं। इस पूजा के बाबत फल, पूजन व कपड़ा की दुकानों पर काफी भीड़ लगी रहती है। हालांकि महंगाई काफी तेजी से बढ़ा है। इसका असर देखने को मिल रहा है। लोगों ने बताया कि सभी सामानों के दाम दोगुना हो गया है। खासकर फल काफी महंगे हो गए है। वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सभी पूजा पंडालों में पुलिस बल की तैनात की गई है। इसके लिए पुलिस प्रशासन कमर कस ली है। खोरीबाड़ी में सभी पूजा समिति द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। लाइट का समुचित व्यवस्था की गई है। सभी पूजा समिति द्वारा पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है। कल सप्तमी को माँ का पट खुल जायेगा। पूजा को लेकर बाजारों में विशेष चहल पहल देखा जा रहा है। लोगों में उत्साह का माहौल भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *