• Thu. Jan 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कालिम्पोंग के पेडोंग ग्राम पंचायत में भूस्खलन से एक की मौत

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।

कालिम्पोंग जिले के पेडोंग ग्राम पंचायत में शनिवार को सुबह भूस्खलन से वीर बहादुर मंगर ( उम्र 75 वर्ष ) की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात से शनिवार की भोरपहर तक जारी बारिश के बीच शनिवार को भोरपहर 3 बजे के करीब भूस्खलन हुआ, उस समय मृत वीर बहादुर जो अपने घर में अकेले रहते थे,के घर पर भूस्खलन का मलवा गिरा जिसमें पत्थर भी थे जिसकी चपेट में आने वृद्ध बुरी तरह घायल हो गया और इनका शव क्षत विक्षत हो गया। इसके साथ ही दो अन्य घर भी भूस्खलन की चपेट में आए। उक्त दोनों घर में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
घटना की जानकारी पाते ही पेडोंग प्रखंड विकास अधिकारी कौशिक चक्रवर्ती मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुझाव दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की बेरीकेडिंग करने के साथ सुरक्षा दीवारों का निर्माण भी किया जाए। मौके पर डीएसपी मुख्यालय युगल चंद्र विस्वास, थाना प्रभारी संजय घोष, पेडोंग पुलिस चेक पोस्ट प्रभारी देव नारायण घीसिंग व अन्य की मौजूदगी में वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए कालिम्पोंग जिला अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *