Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कुचबिहार जिले के माथाभांगा गर्ल्स हाई स्कूल की शिक्षिका की अस्वाभाविक मौत से मचा हड़कंप।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

कुचबिहार जिले में एक स्कूल शिक्षिका की अस्वाभाविक मौत होने का मामला सामने आया है। माथाभांगा शहर के वार्ड नंबर 09 संलग्न सुटुंगा नदी से एक शिक्षिका का शव बरामद किया गया है।

बताया गया है कि आज सुबह स्थानीय लोगों ने सुटुंगा नदी में एक शव को देखा। इसके बाद घटना की जानकारी माथाभांगा पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पंहुच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। नदी से शव बरामद होने के बाद मृतक की शिनाख्त माथाभागा गर्ल्स हाई स्कूल की शिक्षिका अंजलि राय के रूप में हुई। वहीं, खबर मिलते ही शिक्षिका के परिवार वाले और स्कूल की प्रधानाध्यापिका मौके पर पहुंची। हालांकि इस घटना की वजह कोई नहीं समझ पा रहा है।

स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने कहा कि आज सुबह शिक्षिका स्कूल में आकर बैग रखकर और हस्ताक्षर कर स्कूल से निकल गई। इसके बाद खबर आई कि शिक्षिक का शव नदी से बरामद किया गया है। शिक्षिका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि वह स्कूल में कभी-कभी रोती रहती थी। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *