सिलीगुड़ी: खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के बातासी में बस में अचानक धुआं निकलता देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, हादसे से यात्री बाल-बाल बच गए। बताया गया है कि शुक्रवार को एक यात्री बस गलगलिया से सिलीगुड़ी की ओर आ रही थी।
उसी वक्त बातासी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक बस से धुआं निकलने लगा। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गयी। देखते ही देखते राष्ट्रीय राजमार्ग काले धुएं से भर गया। जिसके बाद बस से यात्री उतर गए। वहीं, घटना से इलाके में जाम की समस्या देखी गई। दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि बाद में बस से धुआं निकलना बंद हो गया। इस संबंध में बस के चालक बप्पी बर्मन ने बताया कि घटना यांत्रिक कारणों से हुई है। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।

Leave a Reply