Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी के सोनापिण्डी में एक व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस।

चंदन मंडल, सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।

भारत-नेपाल व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के सोनापिण्डी इलाके में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक व्यक्ति की पहचान मंगतराम मुर्मू (30) के रूप में हुई है। वह खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के खोपालासी इलाके के रहने वाला था। उक्त व्यक्ति की हत्या किसने की खोरीबाड़ी पुलिस इसका पता लगा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की हाथ से दूर है।

वही घटना के बाद से मृतक की भाभी लक्ष्मी मुर्मू फरार है। वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैली हुई है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक शुक्रवार की रात अपनी मां को घर छोड़कर अपने भाभी के घर आया था और सुबह उसका शव बरामद हुआ। इस दौरान शव को देखकर पूरे इलाके में हाहाकार मच गया। लोगों ने बताया मृतक व्यक्ति के सिर और कान में चोट के निशान हैं। पुलिस को शक है कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम छाया है। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना खोरीबाड़ी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। लोगों ने कहा कि ऐसी घटना इस इलाके में कभी नहीं घटी थी। अगर यह हत्या का विषय है तो पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दें ताकि ऐसी घटना को फिर कोई अंजाम न दे सकें। खोरीबाड़ी पुलिस इस पूरी घटना की छानबीन कर रही है। वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *