• Sat. Feb 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत एशियन हाईवे -2 पर दुर्घटना में दो घायल

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत क्वार्टर मोड के पास एशियन हाईवे-2 पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को तत्काल नक्सलबाड़ी हॉस्पिटल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार क्वार्टर मोड़ के पास ट्रेक्टर व बाईक में आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में बाईक चालक व बाईक में सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में रंजीत मुंडा तथा माली चिकबड़ाईक थानझोड़ा चाय बागान इलाके का बताया गया। घायलों को तत्काल नक्सलबाड़ी हॉस्पिटल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस वाहनों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *