• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में अनियंत्रित होकर पान दुकान में जा घुसा वाहन, पान दुकान का मालिक गंभीर रूप से घायल ।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

भारत-नेपाल सीमांत पानीटंकी संलग्न इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 327 पर शुक्रवार रात को एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पान दुकान से जा टकराया। इस घटना में पान दुकान का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया गया है कि उक्त वाहन बिहार से सिलीगुड़ी की ओर आ रहा था। उसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पान की दुकान में जा घुसा। इस घटना में पान की दुकान के मालिक अनिल राय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को बरामद कर पहले उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि, बाद में उसे सिलीगुड़ी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर वाहन में तोड़फोड़ की। दूसरी ओर,घटना की सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *