• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में बांस से लदा कंटेनर पलटा।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांस से लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के दुधगेट इलाके की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी से बिहार जाते समय उक्त बांस से लदा कंटेनर एक लॉरी को साइड देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक व सह चालक को बतासी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में क्रेन की मदद से कंटेनर को बरामद किया गया। पुलिस ने पूरे घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *