• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में 12 भैंस जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

डाक पार्सल वाहन में तस्कर भैंसों की तस्करी कर रहे थे। लेकिन तस्करी से पहले खोरीबाड़ी पुलिस ने 12 भैंसों को बरामद किया है। साथ ही इस घटना में दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि खोरीबाड़ी पुलिस ने खोरीबाड़ी में बंगाल – बिहार सीमा के चक्करमारी चेकिंग प्वाइंट पर नाका चेकिंग कर 12 भैंसों के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। भैंसों को डाक पार्सल के वाहन में तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। आरोपियों के नाम मोहम्मद इकबाल हैं (58 वर्ष) और मोहम्मद आरिफ (42 वर्ष) है। जानकारी के मुताबिक भैंसों को बिहार से असम ले जाया जा रहा था। गुरुवार को आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *