• Tue. Feb 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौटते समय खोरीबाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत तीन घायल।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौटते समय खोरीबाड़ी के क्वार्टर मोड़ संलग्न एशियन हाईवे-2 पर दर्दनाक सड़क हादसा में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायल सभी एनजेपी के रहने वाले बताए गए हैं।

बताया गया है कि एक चार पहिया वाहन सिलीगुड़ी की ओर आ रहा था। तभी बांस लदे एक ट्रक से चार पहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गयी। घटना के बाद चार पहिया वाहन से एक महिला व दो अन्य लोगों को बरामद कर नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं, वाहन चालक वाहन में फंस गया। खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी पुलिस व दमकलकर्मियों ने वाहन से चालक को बरामद कर उसे नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइट पोस्ट होने के बावजूद लाइट नहीं जलने के कारण बार-बार दुर्घटना हो रही है। दूसरी ओर, घटना के बाद से ट्रक का चालक फरार है। पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *