खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल युवा कांग्रेस द्वारा एक महिला को व्हीलचेयर सौंपा गया है। गुरुवार को खोरीबाड़ी क्षेत्र के गाजीजोत संसद के बूथ संख्या 83 की निवासी कनिका देवनाथ को सिलीगुड़ी महकमा परिषद के तृणमूल कांग्रेस के सदस्य किशोरी मोहन सिंह ने एक व्हीलचेयर सौंपा है। इस दौरान किशोरी मोहन सिंह ने असहाय महिला को और उसके साथ रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा भविष्य में भी ऐसे लोगों के साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि तृणमूल युवक कांग्रेस हमेशा जनता के साथ है। आने वाले दिनों में कनिका देवनाथ के इलाज के लिए युवा तृणमूल साथ खड़ा है। इस मौके पर किशोरी मोहन सिंह के साथ खोरीबाड़ी पंचायत समिति की उपाध्यक्ष मोनिका रॉय सिंह, विप्लव दे सहित अन्य तृणमूल कार्यकर्ता मौजूद थे।
सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।

Leave a Reply