• Fri. Feb 27th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ट्रेन की चपेट से अज्ञात महिला की मौत

चन्दन मंडल, सारस न्यूज़, बंगाल।

खोरीबाड़ी : ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी । यह घटना फ़ांसीदेवा इलाके के बड़ापोतु इलाके की है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को उक्त महिला रेल लाइन पार कर रही थी। उसी दौरान उक्त महिला अप दार्जिलिंग मेल ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसके कारण उक्त महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई । घटना की सूचना मिलने पर फ़ांसीदेवा पुलिस व रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया । हालांकि खबर लिखे जाने तक उक्त महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *