• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दैनिक चीजों की कीमतों में वृद्धि को ले दार्जिलिंग जिला की महिला तृणमूल कांग्रेस इकाई ने निकाली रैली।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

रसोई गैस और दैनिक आवश्यकताओं की कीमतों में वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर दार्जिलिंग जिला महिला तृणमूल कांग्रेस सड़कों पर उतरी है। दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस की सभानेत्री पापिया घोष और जिला महिला तृणमूल कांग्रेस की सभानेत्री ज्योति तिर्की के नेतृत्व में शुक्रवार को एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।

यह रैली सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क के सामने से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की। सभानेत्री पापिया घोष ने कहा रसोई गैस व दैनिक आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में पहले भी ममता बनर्जी के आदेश पर दार्जिलिंग जिला महिला तृणमूल कांग्रेस ने आवाज उठाई थी। इसे देखते हुए शुक्रवार को भी वे लोग सड़कों पर उतरे है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *