• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी प्रखंड -01 कमिटी की ओर से छठपूजा कमिटियों को किया गया सम्मानित

चन्दन मंडल, सारस न्यूज़, बंगाल।

खोरीबाड़ी : पश्चिमबंगाल तृणमूल कांग्रेस के हिंदी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नक्सलबाड़ी प्रखंड -01 कमिटी की ओर से छठपूजा कमिटियों को सम्मानित किया गया । इस संबंध में पश्चिमबंगाल तृणमूल कांग्रेस के हिंदी प्रकोष्ठ नक्सलबाड़ी प्रखंड -01 अध्यक्ष अंबुज कुमार राय ने बताया कि बुधवार को बागडोगरा आरडी प्राथमिक विद्यालय के मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से कूल 21 छठपूजा कमिटियों को सम्मानित किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष पापीया घोष ने बताया कि आने वाले दिनों में छठ पूजा कमिटियों को आर्थिक मदद करने के लिए सरकार से इसके लिए बात करेंगी। इस मौके पर हिन्दी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पापिया घोष, हिंदी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद, अल्पसंख्यक के अध्यक्ष महिबुल इस्लाम व अंबुज राय समेत अन्य मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *