• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में आयोजित मैराथन प्रतियोगिता के बाद घर लौट रहे विद्यार्थियों से भरी वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त।

सरस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी में स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेकर घर लौट रहे 39 विद्यार्थी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। यह घटना फांसीदेवा के विधाननगर के भीमबार संलग्न राष्ट्रीय राजमार्ग सं-31 पर घटी है। मोटरसाइकिल को साइड देने के दौरान पिकअप वैन अनियंत्रित होकर जलाशय में पलट गई। जिसके चलते पिकअप वैन में सवार 39 विद्यार्थी घायल हो गए। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही विधाननगर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विद्यार्थियों को बरामद कर विधाननगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये, जहां घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *