सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
छठी कक्षा की छात्रा का घर में फंदे से लटकता शव मिलने से इलाके में सनसनी फेल गई है। यह घटना नक्सलबाड़ी के दक्षिण स्टेशन पाड़ा की है। छात्रा का नाम रिंकी अर्ज है। आज यानी शनिवार को उसकी इतिहास की परीक्षा थी। रिंकी विधुबाला माध्यमिक शिक्षा केंद्र में छठी कक्षा की छात्रा थी।
जानकारी के अनुसार रिंकी स्कूल जाने के लिए तैयारी हो रही थी। इस दौरान उसकी मां काम पर चली गई। लेकिन कुछ देर बाद रिंकी के भाई ने रिंकी को फंदे से लटकता देखा। लोगों की मदद से रिंकी को फंदे से उतारकर नक्सलबाड़ी अस्पताल लेकर गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है। आत्महत्या करने का फिलहाल क्या कारण है वो पता नही चल पाया है। फिलहाल नक्सलबाड़ी पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।