नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के एशियन हाईवे -2 स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर माल लदे चारपहिया वाहन की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतका का नाम उषा मधु मंडल (55 वर्ष)। वह नक्सलबाड़ी के उत्तर रथखोला की रहने वाली थी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वृद्धा शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान उक्त वृद्धा माल लदे चारपहिया वाहन की चपेट में आ गई, जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने काफी देर तक एशियन हाईवे 2 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलने के बाद नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आश्वासन पर स्थानीय लोगों ने जाम को हटाया। इस दौरान आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। बाद में शव को बरामद कर नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। यहां पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply