• Fri. Feb 27th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ दूसरे दिन भी की कार्यवाही

चन्दन मंडल, सारस न्यूज़, बंगाल।

खोरीबाड़ी : नक्सलबाडी पुलिस ने अवैध बालू-पत्थर खनन मामले में कार्यवाही तेज कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध बालू खनन के मामले में एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया है। नक्सलबाड़ी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नक्सलबाड़ी थाना इलाके के सीमावर्ती क्षेत्र के पानीघाटा की ओर से ट्रैक्टर में बालू लादकर आ रहा था। उसी दौरान नक्सलबाड़ी पुलिस द्वारा ट्रैक्टर रोककर चालक को बालू लादे गए संबंध में वैध दस्तावेज दिखाने को कहा। चालक ने वैध दस्तावेज नहीं दिखाकर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला है। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर थाना ले आयी और आवश्यक कार्यवाही में जुटी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *