• Sun. Feb 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन व्यक्ति को किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

नक्सलबाड़ी : नक्सलबाड़ी पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रुकसाना खातून (27 वर्ष) , फारुक चौधरी (32 वर्ष) और मर्जिना खातून (24 वर्ष) शामिल है । मर्जिना खातून माटीगाड़ा की निवासी व रुकसाना खातून तथा फारुक चौधरी खालबस्ती के निवासी है। नक्सलबाड़ी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह गुप्त सूत्रों के आधार पर नक्सलबाड़ी पुलिस ने नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के खालबस्ती इलाके में अभियान चलाकर 281 ग्राम ब्राउन शुगर व वजन मशीन बरामद की है । मौके से तीनों लोगों को गिरफ्तार भी किया गया । जब्त ब्राउन शुगर की मूल्य लगभग 09 लाख रुपये बताई गयी है। शुक्रवार को नक्सलबाड़ी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *