• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में झाड़ियों से बोरे में बंद नवजात का शव बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सड़क किनारे झाड़ियों से बोरे में बंद नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना नक्सलबाड़ी के स्टेशनपाड़ा के प्रेमनगर इलाके की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे झाड़ियों में बोरे में बंद उक्त नवजात का शव को देखा। जिसके बाद घटना की सूचना नक्सलबाड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को बरामद कर नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में भेजा। बाद में नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। नक्सलबाड़ी पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *