• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। यह घटना नक्सलबाड़ी के बेंगाई जोत इलाके में घटी है। मृत युवक का नाम विश्वनाथ राय है। वह नक्सलबाड़ी के ढकनाजोत का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को सिलीगुड़ी से कोलकाता जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से उक्त युवक की मौत हो गई। ट्रेन रेललाइन से चले जाने के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे एक स्कूटी देखा। इसके बाद लोगों की नजर युवक की शव पर पड़ी। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नक्सलबाड़ी पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *