विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।
नक्सलबाड़ी : सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी के हाथीघिसा में तेंदुए के हमले में एक महिला बाल बाल बच गई। लेकिन तेंदुए के हमले से उक्त महिला घायल हो गई है। घायल महिला की पहचान शांता लामा (40वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शांता लामा अन्य महिलाओं के साथ कपड़े धोने नदी गई थी, और कपड़े धो रही थी। उसी दौरान नदी के पास बागडोगरा वन विभाग के जंगल से एक तेंदुआ निकल कर उक्त महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ वहां से भाग गया। इसके बाद महिला को बरामद कर नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया। दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही बागडोगरा के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और गश्ती की, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चल पाया है।