• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में फैली सनसनी।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के बेंगाइजोत में एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। मृतक का नाम बिमल सिंह (42 वर्ष) है। बताया गया है कि परिवार वालों ने शुक्रवार को व्यक्ति को घर के अंदर फंदे पर लटकता देखा। इसके बाद घटना की सूचना नक्सलबाड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। नक्सलबाड़ी पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *