नक्सलबाड़ी में देर रात भयानक सड़क हादसा में 11 लोग घायल हो गये। यह घटना नक्सलबाड़ी के खालपाड़ा मोड़ संलग्न एशियन हाइवे -2 पर घटी है। बताया गया है कि एक ऑटो पानीटंकी से सिलीगुड़ी की ओर आ रही थी। तभी विपरीत दिशा से बिहार की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन के साथ ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बरामद किया। दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही नक्सलबाड़ी पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना में ऑटो में दो लोग फंस गये। काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया। इस घटना में कुल 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों को बरामद कर पहले नक्सलबाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में सभी को उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस रात में दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को थाने ले आई है। नक्सलबाड़ी पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply