• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में 10 लाख रुपये के सी हॉर्स जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

गुप्त सूचना के आधार पर वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो व कर्सियांग डिवीजन के घोषपुकुर व टूकरियाझार वन विभाग के कर्मियों ने तस्करी से पहले समुद्र में पाए जाने वाला लुप्तप्राय सी हॉर्स को जब्त किया। इस घटना में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो व घोषपुकुर व टूकरियाझार वन विभाग के कर्मियों ने नक्सलबाड़ी इलाके में संयुक्त अभियान चलाकर 5 किलो लुप्तप्राय सी हॉर्स को जब्त किया है। साथ ही इस संबंध में फैज अहमद नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी उत्तर दिनाजपुर के निवासी है । वन विभाग के अनुसार बरामद सी हॉर्स की बाजार कीमत 10 लाख रुपये है। आरोपी व्यक्ति उक्त सी हॉर्स को नेपाल तस्करी करने वाला था। बुधवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। वन विभाग पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *