• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पानीटंकी पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कफ सीरप के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी : भारत नेपाल सीमांत व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के गंडोगोल जोत से पानीटंकी पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद साबिर (31वर्ष) है। वह गंडोगोल जोत का रहने वाला है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पानीटंकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा के गंडोगोल जोत इलाके में अभियान चलाते हुए मोहम्मद साबिर के घर की तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में वयक्ति के घर से 100 बोतल एस्कुफ कफ सिरप बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को अपने हिरासत में लेकर थाना ले आयी, जहां पुलिस के द्वारा अग्रतर कार्यवाही के बाद रविवार को को सिलिगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *