• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के जंगल में पिकनिक मनाने गए लोगों पर गजराज ने जताया एतराज, कहा कुछ जगह वन्यजीवों के लिए भी हो रिजर्व।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी शहर के पास बागडोगरा के बैंगडुबी के सेंट्रल बस्ती इलाके में लोगों के पिकनिक मनाने के दौरान अचानक हाथी आ धमका। हाथी को देख लोग सामान छोड़ कर इधर उधर भागने लगे। कुछ देर बाद हाथी फिर से जंगल में चला गया। इस घटना के बाद कई लोगों को यह समझ आ गयी है कि जंगल के अंदर पिकनिक मनाना खतरनाक साबित हो सकता है। जानकारी के मुताबिक सुबह से पिकनिक का आयोजन चल रहा था। कई लोगों ने अपने मेनू के हिसाब से खाना बनाना शुरू कर दिया था।

लेकिन इस दौरान खाने की महक दूर-दूर तक फैल गयी। इसी खुशबू ने एक गजराज को भी आमंत्रित कर दिया। वहीं पर्यावरणविदों ने वन्यजीवों के खातिर जंगलों के अंदर पिकनिक मनाने पर प्रतिबंध लगाने के अलावा नियम की अवहेलना करने वालों के खिलाफ वन विभाग से सख्त कार्रवाई करने की अपील भी की है। यहां उल्लेखनीय है कि हर साल सर्दी के मौसम में विभिन्न जगहों से लोग पिकनिक मनाने के लिए यहां आते हैं। रविवार को पिकनिक मनाने आये लोगों के सामने अचानक गजराज आ धमके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *