• Tue. Feb 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में चाय श्रमिक का फंदे से लटकता शव बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

फांसीदेवा ब्लॉक अंतर्गत विधाननगर इलाके के बड़ालाइन में एक चाय श्रमिक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया। मृतक का नाम मनोज प्रसाद है। वह सैयदाबाद चाय बागान का श्रमिक था। बताया गया कि बुधवार सुबह मनोज प्रसाद घर का दरवाजा नहीं खोल रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि मनोज प्रसाद फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *