• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में दामाद का ससुराल में फंदे में लटकता शव को पुलिस ने किया बरामद, मानसिक रूप से बीमार था मृतक।

सारस न्यूज, फांसीदेवा।

फांसीदेवा ससुराल से दामाद का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना फांसीदेवा ब्लॉक अंतर्गत विधाननगर स्थित बिजलीमनी चाय बागान के पाका लाइन इलाके की है। मृत युवक का नाम अनिल कुजूर है। बताया गया है कि अनिल कुजूर अपने ससुराल में रहता था। आज सुबह परिजनों ने घर के अंदर दामाद का फंदे से लटकता शव देखा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलने के बाद विधाननगर जांच केंद्र के पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पारिवारिक सूत्रों अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *