• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह पर बंगाल पुलिस ने दो युवक को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बैंकॉक जाने से पहले बागडोगरा हवाईअड्डे पर दो युवकों को बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह पर गिरफ्तार किया गया हैं। बताया गया हैं कि युवकों के दस्तावेजों में विसंगतियों के कारण हवाईअड्डे पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा पूछताछ के बाद उन्हें बागडोगरा पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों में से एक जलपाईगुड़ी का निवासी है और दूसरा सिंगूर का निवासी है। पुलिस ने उनके पास से कई दस्तावेज बरामद किए हैं। दस्तावेजों को जांच के लिए भेजा गया है। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *