• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा पुलिस ने 6 मवेशियों के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: बागडोगरा पुलिस ने बुधवार देर रात को बागडोगरा बिहार मोड़ इलाके से 6 मवेशियों के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मोहम्मद मुनज्जम और मोहम्मद सहिदुल हैं। ये दोनों नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मवेशियों को पिकअप वैन में ले जाते समय उन्हें बागडोगरा बिहार मोड़ इलाके में रोका गया। मवेशियों का कोई वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण मवेशियों के साथ उक्त दोनों लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पिकअप वैन को भी जब्त किया गया है। गुरुवार को आरोपियों सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *