• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में चाय बागान के नाले से विशाल अजगर बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बागडोगरा के किरणचंद्र चाय बागान के नाले से एक विशाल अजगर को बरामद किया गया है। आज चाय बागान के श्रमिकों ने उक्त अजगर को देखा। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि रविवार शाम को इलाके के एक निवासी की एक बकरी गायब हो गई थी। जिसके बाद आज इलाके में एक विशालकाय अजगर बरामद हुआ। स्थानीय निवासियों का दावा है कि अजगर ने बकरी को खाया है। सूचना मिलने के बाद बागडोगरा वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और 12 फुट लंबा अजगर को बरामद किया। स्वास्थ्य जांच के बाद अजगर को घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *