• Tue. Dec 9th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में हाथी के हमले में दो महिलाओं की मौके पर हुई मौत, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल।

सारस न्यूज, गलगलिया।

बागडोगरा के जंगल इलाके में हाथी के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद बागडोगरा के सेंट्रल बस्ती इलाके में मातम छा गया है। दोनों मृतको के नाम सावित्री सुब्बा (48 वर्ष) और देवी तमांग (55 वर्ष) है। वहीं घायल महिला का नाम गीता सुब्बा (45)है। जो इलाजरत है।

आज सोमवार दोपहर पांच-छह महिलाएं घर के मवेशियों के लिए घास काटने के लिए बागडोगरा जंगल में गई थी। इस दौरान एक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में सावित्री सुब्बा और देवी तमांग की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *