• Sat. Dec 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भाजपा ने नवान्न अभियान चलो को लेकर सिलीगुड़ी में निकाली रैली।

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

सिलीगुड़ी: भाजपा ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 13 सितंबर को ‘चोर धरो जेल भरो’ के नारे के साथ नवान्न अभियान का आह्वान किया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमिटी की ओर से सिलीगुड़ी में एक रैली निकाली गयी। यह रैली सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क से शुरू होकर हिलकोर्ट रोड होते हुए महात्मा गांधी मोड़ पर पहुंची। इस दिन रैली में दार्जिलिंग के भाजपा सांसद राजू बिष्ट, सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष, विधायक दुर्गा मुर्मू और आनंदमय बर्मन सहित अन्य नेता मौजूद थे।

भाजपा नेताओं ने कहा सीबीआई के गिरफ्त में आएं तृणमूल नेता पार्थ चटर्जी व अनुव्रत मंडल मोहरे है। लेकिन मेन भ्रष्टाचार के खिलाड़ी कोई और ही है। इसलिए वे लोग 13 सितंबर को मेन भ्रष्टाचार नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में डालने की मांग नवान्न चलो अभियान करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा आम जनता से भी नवान्न चलो अभियान में जुड़ने का अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *