• Sun. Dec 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारी बारिश के चलते सेवक-रंग्पो रेल परियोजना में भूस्खलन से एक श्रमिक की मौत, दो लापता

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी सेवक-रंग्पो रेल परियोजना क्षेत्र में भारी बारिश के चलते बीती रात लगभग दो बजे हुए भूस्खलन में दब कर एक श्रमिक की मौत हो गई। वहीं दो श्रमिक लापता हैं। मलबे में उनकी तलाश की जा रही है। जबकि अन्य तीन श्रमिकों को बरामद कर सिक्किम के सिंगताम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार ये श्रमिक ममखोला में सेवक-रंग्पो रेलवे प्रोजेक्ट में नाइट-शिफ्ट के तहत कार्य कर रहे थे। उस दौरान भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ और उपरोक्त हादसा पेश आया। वहीं, मल्ली में भी एनएच-10 पर भूस्खलन के चलते सिक्किम-सिलीगुड़ी मार्ग पर आवाजाही फिलहाल बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed