सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।
खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत रानीगंज-पानीशाली ग्राम पंचायत की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने रविवार को खोरीबाड़ी प्रखंड के पानीटंकी में बेइंतहा महंगाई के विरोध में एक रैली निकल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध रैली पानीटंकी पार्टी कार्यालय से शुरु होकर पानीटंकी के विभिन्न इलाकों से होते हुए पुनः पार्टी कार्यालय आकर सम्पन्न हुई। विरोध रैली में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं इस रैली में महिला कार्यकर्ताओं ने भी चढ़-बढ़कर हिस्सा ली थी। रैली में केंद्र सरकार व बंगाल सरकार की नीतियों को जमकर कोसा गया एवं बेइंतहा बढ़ती महंगाई का मुख्य कारण उनकी गलत नीतियों का परिणाम बताया गया। पूरा पानीटंकी बाजार रैली में लगाये जाने वाले गगन भेदी नारों से गूंज उठा।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिमेष बंदोपाध्याय ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि बेइंतहा बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जबतक इस महंगाई पर अंकुश नहीं लगती तबतक हमलोगों के द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस रैली में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिमेष बंदोपाध्याय और क्षेत्रीय समिति के सचिव विधुभूषण बर्मन, पार्थव मित्रा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।