सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
जनवरी से नदियों से बालू निकालने का काम बंद हैं। मजदूर बेरोजगार हो रहे हैं। चोरी छिपे रात के अंधेरे व अहले सुबह में नदी से बालू व पत्थर बीनने के दौरान 3 युवकों की मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों के नाम रोहित साहनी (15 वर्ष), श्यामल साहनी (15 वर्ष) व मनु कुमार (20 वर्ष) है। ये माटीगाड़ा के बनिया खारी इलाके के निवासी हैं। यह घटना सिलीगुड़ी महकमा के माटीगाड़ा के बनिया खारी त्रिपाली जोत इलाके की है। तड़के माटीगाड़ा के बालासन नदी घाट पार करते समय नदी की मिट्टी धसने से मजदूर उसमें गिर गया। गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गया। जबकि 1 मजदूर घायल हो गया। बताया जाता है कि मरने वाले 3 मजदूर नाबालिग हैं। नदियों के बंद होने से मजदूर बेरोजगार हो रहे हैं। इसलिए चोरी छिपे बालू पत्थर निकालने का काम कर रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ काफी रोष जताया। माटीगाड़ा पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।