• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

युवाओं ने प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर खोरीबाड़ी मैदान में चल रहे अवैध गतिविधियों के विरुद्ध बीडीओ को सौंपा मांग पत्र।

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी :खोरीबाड़ी-पानीसाली ग्राम पंचायत मैदान पर अवैध गतिविधियों को रोकने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में आज शुक्रवार को खोरीबाड़ी में स्थानीय युवाओं ने खोरीबाड़ी प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए बीडीओ के नाम मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र सौंपने आए युवाओं में विप्लव राय चौधरी ने बताया की पिंटू देवनाथ, पुचका घोष, बाबूई नाथ व तापस बर्मन ये सभी खोरीबाड़ी पानीसाली ग्राम पंचायत मैदान पर अवैध रूप से तेजपत्ता सुखाते हैं। जिसके कारण मैदान पर कचड़ा फैल गया है। वाहनों के आवागमन से भी मैदान को क्षति पहुंच रहा है। वहीं मैदान पर कुछ दिन पूर्व में हल चलाया गया लेकिन मैदान को लेबलिंग नहीं किया गया। मद्देनजर फुटबॉल खेलने के दौरान कई खिलाडियों का पैर भी टूट गया है। मैदान के चारों ओर लाईट की व्यवस्था नहीं होने से रात के अंधेरे में असामाजिक तत्व नशा लेने का भी काम करता है।

मैदान की कुव्यवस्था के कारण खेल सहित किसी भी प्रकार का अभ्यास करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया मैदान की कुव्यवस्था के संदर्भ में पूर्व में बीडीओ को अवगत कराया गया है। साथ ही पूर्व में कई बार लिखित शिकायत भी खोरीबाड़ी बीडीओ को दी गई है। बावजूद अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं किया गया। युवाओं ने मांग पत्र के माध्यम से मैदान की कुव्यवस्था को सुदृढ़ करने सहित लाईट की व्यवस्था करने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *