फांसीदेवा के घोषपुकुर राष्ट्रीय राजमार्ग – 31 पर एक चार पहिया वाहन दुर्घनाग्रस्त हो गया। घटना में वाहन के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस्लामपुर से सिलीगुड़ी की ओर आते समय एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर घोषपुकुर फ्लाईओवर के गार्डवॉल से टकरा गया। वाहन की रफ्तार अधिक होने से घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, घटना की सूचना पर घोषपुकुर ट्रैफिक गार्ड और घोषपुकुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल चालक को बरामद कर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया था। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु किया। पुलिस हादसे की वजह की जांच में जुट गई है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply